फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports Minister Rekha Arya said that National Games will prove to be a game changer for Uttarakhand

38th National Games: खेल मंत्री बोलीं- उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर साबित होंगे नेशनल गेम्स

Thu, 26 Dec 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:46 AM IST
सार

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए गौलापार स्टेडियम में तैयार किए गए फुटबाल मैदान का बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Sports Minister Rekha Arya said that National Games will prove to be a game changer for Uttarakhand
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए गौलापार स्टेडियम में तैयार किए गए फुटबाल मैदान का बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने लोकार्पण किया। यह मैदान 2.88 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 15.10 करोड़ रुपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
गौलापार स्टेडियम में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक खो-खो, स्विमिंग, फेंसिंग, फुटबाल, ताइक्वांडो, मॉडर्न पेंटाथलॉन तथा टाइथलॉन खेल होने हैं। इसके लिए स्टेडियम परिसर का नवीनीकरण किया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय खेल गेमचेंजर साबित होंगे। यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। शुभंकर मौली, सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुकेश बेलवाल, पान सिंह मेवाडी, बालम सिंह बिष्ट, संजय जैडा, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed