{"_id":"b435128910f610471548a0893bddd3be","slug":"sports-college-16-players-own-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश को 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश को 16 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश के लिए रामनगर से 16 खिलाड़ियों का मुख्य ट्रायल के लिए चयन हुआ है। अब ये सभी खिलाड़ी 22 से 26 मई तक देहरादून स्पोर्ट्स कालेज में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कालेज के कोच पंकज रावत ने बताया रामनगर से फुटबाल में कक्षा छह के तीन खिलाड़ी, कक्षा नौ का एक खिलाड़ी, क्रिकेट में कक्षा छह के तीन, कक्षा नौ के दो, बैडमिंटन में कक्षा नौ का एक, वॉलीबाल में कक्षा छह के दो, कक्षा नौ के दो, एथलेटिक्स में कक्षा छह का एक, हॉकी में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
इस दौरान लोकेश कुमार, पवन पाल, तरुण नेगी, ललित कुमार, अरुण भौनियाल, प्रदीप, जितेंद्र बिष्ट, विक्की रावत, विनय पडलिया आदि मौजूद थे।