फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Specialist spoke in the lecture school of the Department of Forensic Medicine at the Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की व्याख्यान शाला में बोले विशेषज्ञ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Specialist spoke in the lecture school of the Department of Forensic Medicine at the Government Medical College
हल्द्वानी मे​डिकल कॉलेज में आयोजित सेमिनार में बोलते एम्स दिल्ली के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के ?
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की ओर से व्याख्यानशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था नई दिल्ली के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. ओपी मूर्ति ने चिकित्सकीय लापरवाही, एकल उपयोग प्लास्टिक के अपशिष्ट के हानिकारक प्रभाव और बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन पर विचार रखते हुए कहा कि उपचार के थोड़ी सी चिकित्सकीय लापरवाही मरीज और चिकित्सक दोनों के लिए हानिकारक है। इससे बचने के लिए चिकित्सक को मरीज के प्रति अति संवेदनशील और सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कभी-कभी मरीज को जो चिकित्सकीय सेवा दी जानी चाहिए वह नहीं पूरी तरह नहीं दी जाती है या गलत परामर्श दिया जाता है। डॉक्टर की गलती के कारण मरीज को नुकसान पहुंचता है तो डाक्टरों की लापरवाही सामने आती है। न्यायविदों की अदालतों में इस लापरवाही को अच्छी तरह परिभाषित किया जा चुका है। कुछ लोग लापरवाही को मानसिक अवस्था भी बताते हैं लेकिन यह सही नहीं है। लापरवाही नकारात्मक अवधारणा से कम नहीं है। लापरवाही का मामला पीड़ित व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। व्याख्यानमाला में डॉ. एके सिंह, डॉ. उमेश, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. विनीता रावत, डॉ. रिचा निरंजन, डॉ. शहजाद, डॉ. विमलेश शर्मा, डॉ. गजाला रिजवी के अलावा मेडिकल कालेज के एमडी, एमएस, एबीबीएस के छात्र-छात्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक से दूर रहने की अपील
एकल प्लास्टिक के अपशिष्ट के हानिकारक प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों प्रधानमंत्री ने आईवीआईआई में लाइव ऑपरेशन देखा और बैल के पेट से 50 किलो पॉलिथीन देख पीएम खुद हैरान हो गए। उन्होंने सभी से प्लास्टिक से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed