फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special train will run for Kathgodam-Jaisalmer from today

आज से काठगोदाम-जैसलमेर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Special train will run for Kathgodam-Jaisalmer from today
हल्द्वानी। काठगोदाम-दिल्ली-जैसलमेर विशेष ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। लॉकडाउन के समय बंद हुई रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन शुरू करने की यात्रियों की लंबे समय से मांग रही थी। यह ट्रेन (05014)काठगोदाम स्टेशन से रात 8:35 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के चलने से दिल्ली के लिए दो ट्रेनों का विकल्प यात्रियों के पास हो जाएगा। अभी नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी स्पेशल का संचालन हो रहा था। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि काठगोदाम- दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन के लिए रैक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने बाघ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन एक महीने (दो जनवरी तक) के लिए बढ़ाया है, इस बढ़ी हुई अवधि के लिए ट्रेन में आरक्षण भी शुरू हो गया है। वहीं, शुक्रवार को नैनी- दून जनशताब्दी स्पेशल का संचालन तकनीकी कारणों से बंद रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शनिवार से सामान्य तौर पर नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed