फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special camp will be organized regarding joint account division process

Nainital News: संयुक्त खाता विभाजन प्रक्रिया को लेकर लगेगा विशेष कैंप

Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 12 Dec 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Special camp will be organized regarding joint account division process
किच्छा। तहसील क्षेत्र में संयुक्त खाता विभाजन प्रक्रिया व संशोधन तथा अन्य विभिन्न प्रकार के खातों में त्रुटियों को शिविर लगाकर सही किया जाएगा। तहसील में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी ताकि अपनी समस्याओं को लेकर आने वालों को भटकना न पड़े। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि भूमि संबंधी भू-खातों के विभाजन तथा त्रुटियों के निस्तारण के लिए तहसील में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। यह शिविर लगातार दो सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान सभी के संयुक्त खाता विभाजन एवं विभिन्न प्रकार की खामियों से युक्त सभी भूमि खातों को निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कैंप से भूमि खाताधारकों को लाभ पहुंचेगा। बताया कि तहसील में हेल्प डेस्क बनाई जा रही है ताकि लोगों को बेवजह भाग दौड़ न करनी पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed