Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special arrangements for wildlife to protect them from the harsh cold at Nainital Zoo

UK News: नैनीताल जू में ठंड से वन्य जीवों को बचाने के लिए जू-प्रबंधन ने किए खास इंतजाम, ऐसे रखा जा रहा ख्याल

Thu, 13 Nov 2025 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Nov 2025 10:48 AM IST
सार

नैनीताल में इन दिनों सुबह और शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है। इसके चलते नैनीताल जू में वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए जू प्रबंधन ने खास व्यवस्थाएं की हैं।

 

विज्ञापन
Special arrangements for wildlife to protect them from the harsh cold at Nainital Zoo
नैनीताल जू में वन्य जीवों के बाड़ों को तिरपाल से ढंकते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में इन दिनों सुबह और शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है। यह ठंड जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में मौजूद वन्यजीवों को भी सताने लगी है। इसके चलते नैनीताल जू में वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए जू प्रबंधन ने खास व्यवस्थाएं की हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों नैनीताल में दिन में चटख धूप के साथ रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जू में मौजूद वन्यजीवों को भी ठंड सता रही है। दिन में यहां वन्यजीव धूप का का लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन रात को जू प्रबंधन वन्य जीवों को ठंड से बचाने के उपाय में जुटा हुआ है। विभाग ने वन्य जीवों को ठंड से बचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर दी हैं। प्रबंधन के अनुसार जू में भालू को विशेष तौर पर अतिरिक्त शहद और गुड़ दिया जा रहा है। वहीं कैट फैमिली के जानवरों को दिये जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। प्राणी उद्यान के पक्षियों को अतिरिक्त मात्रा में प्रोटीन में अंडे मिलाकर दिए जा रहे हैं ताकि उनके शरीर में गर्मी बनी रहे। वहीं रात को ठंड से जानवरों को बचाने के लिए सभी वन्यजीवों के बाड़ों को शाम ढलते ही तिरपालों से ढका जा रहा है। जानवरों को गर्म रखने के लिए बाड़ो में ब्लोवर की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि वन्यजीवों के बाड़े ठंड में धूप आने के बाद खोले जा रहे हैं। बाड़ों को तिरपालों से ढका गया है। वन्य जीवों के बाड़ों को हीटर, ब्लोअर व हल्दू घास बिछाकर गर्म रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed