{"_id":"5910a3c94f1c1b5524850792","slug":"speaking-of-the-first-attack-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ आधी आबादी का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ आधी आबादी का हल्ला बोल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Speaking of the first attack against alcohol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी जगह-जगह धरना प्रदर्शन हुए। लालडांठ रोड पर धरना दे रही महिलाओं ने शराब खरीदने आए एक बुजुर्ग को पीट दिया। जागनाथ कालोनी में जाम हटाने सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। रामपुर रोड और हिम्मतपुर मल्ला में भी धरना प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
पॉलीशीट बाइपास मार्ग जागनाथ कालोनी पर महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हंगामा बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा फोर्स लेकर पहुंचे तो महिलाओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने जाम खोलने की अपील की मगर महिलाओं ने उनकी गाड़ी को लौटा दिया। दोपहर में स्कूल के वाहन भी जाम में फंस गए। धरना दे रहे विपिन जोशी का आरोप था कि ठेकेदार के गुर्गों ने एक युवक के साथ हाथापाई की और महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
लालडांठ रोड पर संतोषी माता मंदिर के पास शराब का ठेका खुलने के बाद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। यहां शराब खरीदकर जा रहे बुजुर्ग को पीट दिया और उसकी बोतल सड़क पर तोड़ दी। हंगामा बढ़ने पर एसडीएम एपी बाजपेई पहुंच गए। हिंदू महासभा के अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने कहा कि तहसीलदार के आदेश के बाद भी ठेका खोला गया है। इस पर एसडीएम ने ठेका में ताला बंद कर दिया।
हिम्मतपुर में महिलाओं ने शराब ठेका का जमकर विरोध किया। इस मौके पर ज्योति भट्ट, शोभा नेगी, हेमा नेगी, सरोज मेहता, गीता जोशी, आंनदी तिलारा, दुर्गा उपाध्याय, सरस्वती जोशी, मधु रावत, भारती बिष्ट दीपा रावत, पुष्पा राठौर, पूरन सिंह खनी, महेश शर्मा, तेज सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
इधर रामपुर रोड शंकर हास्पिटल के पास ठेका नहीं हटने पर महिलाओं ने शाम को धरना दिया। महिलाओं का कहना था कि वे ठेके को हटाने के बाद ही चैन से बैठेगी। धरने पर रितु डालाकोटी, रेखा डालाकोटी, दया, कमला बोरा, जया पांडे, दीपा पांडे, आशा सुयाल, लता लोहनी, रचना रावत, तुलसी आर्या, रमा अग्रवाल, मीना राठौर, प्रतिमा सिंह, दीपा तिवारी, गीता पांडे, सुमित्रा, बसंती, रेनू और प्रभा आदि मौजूद रहीं। हीरानगर गेट के पास भी पार्षद शोभा बिष्ट की अगुवाई में शराब की दुकान के खिलाफ धरना जारी रहा।
ठेके का विरोध करने पर फायरिंग!
नारायणनगर बिठौरिया नंबर एक के रहने वाले सुरेंद्र सिंह भनवाल ने आरोप लगाया कि लालडांठ के शराब ठेका का विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गों ने उसके घर के समीप फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस मामले में उसने पुुलिस को तहरीर दी है। हालांकि मुखानी थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है।
सुरेंद्र का आरोप है कि उसके घर के सामने शराब का ठेका है। ठेका का विरोध करने पर ठेकेदार और उनके गुर्गों ने पहले गाली गलौज करने के बाद घर के पास फायरिंग की। इधर, पॉलीशीट बाइपास पर भी प्रदर्शन के दौरान एक युवक की कनपटी पर दबंग की ओर से तमंचा तानने का आरोप है। हालांकि कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
हल्दूचौड़ में प्रदर्शन कर रहे युवक का हाथ तोड़ा
हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडवाल गांव में शराब की दुकान खुलने के विरोध से नाराज शराब कारोबारियों ने महिलाओं से अभद्रता करते हुए एक प्रदर्शनकारी युवक पर रॉड से हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं।
बाद में पहुंचे एसडीएम ने महिलाओं को गांव में शराब की दुकान नहीं खोले जाने का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। घायल युवक का हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में इलाज कराया गया।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे हल्दूचौड़ बाजार से करीब सात किमी भीतर गंगापुर कबडवाल गांव में शराब की दुकान खुलने की बात जैसे ही ग्रामीणों को पता चली तो दर्जनों लोग विरोध के लिए मौके पर पहुंच गए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
आरोप है कि इस पर शराब कारोबारियों ने प्रदर्शनकारियों से अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। विरोध कर रहे एक युवक कैलाश जोशी (28) पर शराब कारोबारियों ने हमला कर रॉड से वार कर उसका हाथ तोड़ दिया। इधर, आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी का कहना है कि क्षेत्र में विभाग द्वारा शराब की दुकान खोले जाने का लाइसेंस नहीं दिया गया है।
फिलहाल घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान इंदु कबडवाल, बीडीसी सदस्य नीमा जोशी, दुग्ध संघ संचालक लाल सिंह धपोला, गन्ना समिति अध्यक्ष राजीव कबडवाल, भाजपा नेता संजय कबडवाल, ललित सनवाल भावना गरवाल, प्रेमा कबडवाल, जानकी गरवाल, मंजू कबडवाल, प्रमोद गरवाल, पूरन तिवारी आदि मौजूद थे।