फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Speak Kumaoni dialect in homes, only then the new generation will learn

घरों में कुमाऊनी बोली बोलें, तभी सीखेगी नई पीढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Speak Kumaoni dialect in homes, only then the new generation will learn
गौलापार में कुमाऊनी गोष्ठी में मौजूद वक्ता और साहित्यकार। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। कुमाऊंनी बोली को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर गौलापार में आपुण बोली, आपुण पछयांण विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने नई पीढ़ी को कुमाऊंनी बोली के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने घरों में बच्चों को कुमाऊंनी बोली बोलने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ पत्रकार दामोदर जोशी ‘देवांशु’ ने कहा कि नई पीढ़ी को कुमाऊंनी बोली के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए सबको एक होकर काम करना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका नमिता सुयाल ने सुझाव देते हुए कहा कि जनगणना के समय कुमाऊंनी बोली को जनगणना फार्म में भरने की जरूरत है, ताकि सरकार इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए प्रक्रिया शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत बगडवाल ने कहा कि घरों में बच्चों से कुमाऊंनी में वार्तालाप की जरूरत है। मंजू पांडेय, तनुजा बेलवाल, हेमा हर्बोला, विद्या महतोलिया, बची सिंह बिष्ट, अर्जुन बिष्ट ने भी कुमाऊंनी बोली को बचाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।

गोष्ठी की अध्यक्षता लीला बिष्ट ने की। इस मौके पर रवि नेगी, भुवन बेलवाल, आदित्य पंत, लोकेश वर्मा, नीरज रैकवाल, निर्मला बिष्ट, हीरा कुंवर, इंद्रपाल आर्य, कर्णवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed