फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Some will campaign with ice cream and some with bells

Nainital News: कोई आइस्क्रीम से तो कोई घंटी से करेगा चुनाव प्रचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Some will campaign with ice cream and some with bells
भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हुई। सोमवार से बुधवार तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10 से 11 जुलाई तक नाम वापसी की कार्रवाई होगी। 14 और 18 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को अनाज की बालियां, आईस्क्रीम, अनानास, इमली, घंटी, कार, किताब, चारपाई, कैरम बोर्ड समेत अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को टॉर्च, कांच का गिलास, गुड़िया, नारियल, पतंग और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को उगता सूरज, गिटार, कप-प्लेट, कलम दवात, चश्मा, कुल्हाड़ी, छाता, केतली, झोपड़ी, गमला, खजूर का पेड़ आदि चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। जिले में 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में मतदान किया जाएगा और 31 जुलाई को मतगणना होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed