फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   soldier's son. proud. Indian Army. Chief Minister.

मैं भी सैनिक पुत्र हूं, मुझे भारतीय सेना पर गर्व है : मुख्यमंत्री

Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 18 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
soldier's son. proud. Indian Army. Chief Minister.
हल्द्वानी में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्
हल्द्वानी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में शनिवार को शहर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। सीएम के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क तक पहुंची। इस दौरान सीएम ने लोगों को संबोधित किया। कहा कि भारत बदल चुका है। अब देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में है। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना ने पराक्रम व साहस दिखाया। सभी बहनों को इंसाफ दिया, जिनके सिंदूर को आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर मिटाया। इसी ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटने के बल लाकर खड़ा कर दिया। मैं भी सैनिक पुत्र हूं, मुझे भारतीय सेना पर गर्व है... मुझे खुशी है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उनका दृढ़ संकल्प है कि आतंक को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलवामा हो या उरी, हर आतंकी घटना का जवाब उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने दिया है। अब भारत बदल चुका है। आज दृढ़निश्चयी और मजबूत देश है, जो आतंक का जवाब आतंकिस्तान को मिट्टी में मिलाकर देता है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दूंगा...और मिला भी दिया। पाक के डीजीएमओ को सीज फायर की फरियाद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आज बदलता भारत एक है। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। केंद्र में भाजपा के आते ही रक्षा बजट बढ़ाया गया। आज ब्रह्माेस का खौफ पाकिस्तान के दिमाग में है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश के एक-एक नागरिक को गौरवान्वित किया है। सौ से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराने वाली भारतीय सेना की इस सफलता का देश ही नहीं विश्व भी मुरीद हो चुका है। हमारी मजबूत विदेश नीति ने आतंकवाद के मुद्दे पर विश्व को भारत के पक्ष खड़ा किया। कहा कि उत्तराखंड देवों की भूमि है। देश के हर पांचवें सैनिक में एक उत्तरखंड का है।
विज्ञापन




भारत की बेटियों ने ही धूल चटाई : सांसद

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत की बेटियों ने ही धूल चटा दी। कहा, उन्हें नहीं मालूम था कि भारतीय बेटियों का सिंदूर उजाड़ोगे तो बदला बेटिया ही लेंगी। भारत अपनी रक्षा करना जानता है। आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक प्रताप सिंह बिष्ट ने अतिथियों का परिचय दिया। मंच पर भाजपा विधायकों के अलावा ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी मेयर के साथ ही सभी दायित्वधारी व जिला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें-

- थकान नहीं चेहरे पर मुस्कान लिए सैनिकों के सम्मान में 2.5 किलोमीटर पैदल चले सीएम पुष्कर सिंह धामी

- हाफ गए कई नेता पसीने से तर हुई वर्दी, फिर भी न जोश में नहीं आई कमी

- बच्चों में उत्साह और जोश से लिया भाग, बैंड की धुन और देशभक्ति गीत पर भी झूमे

- मंच से उतरकर सीएम बच्चों के बीच पहुंच गए। इस दौरान आत्मीयता से मिले बधाई दी।

- पूर्व सैनिकों से हाथ मिलाने के लिए तोड़ दिया सुरक्षा घेरा, कहा आप पर देश को है नाज

- मिनी स्टेडियम से शहीद स्मारक के तकरीबन दो से ढाई किलोमीटर तक नैनीताल रोड तिरंगामय हो गई।

- सड़कों के किनारे मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए पैदल बढ़ते चले गए सीएम

-परिवहन विभाग और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी की शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed