{"_id":"6589960684dbe96a0a050efb","slug":"soldier-pankaj-kanyal-from-pithoragarh-died-in-jammu-and-kashmir-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जवान पंकज का जम्मू में निधन, परिजन चार दिन से कर रहे शव का इंतजार; ऐसे हुए थे हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जवान पंकज का जम्मू में निधन, परिजन चार दिन से कर रहे शव का इंतजार; ऐसे हुए थे हादसे का शिकार
Mon, 25 Dec 2023 08:31 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:31 PM IST
सार
जम्मू में तैनात पिथौरागढ़ के जवान पंकज कन्याल का दुर्घटना में निधन हो गया। हादसा चार दिन पहले हुआ। उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ लाया जा रहा है।
विज्ञापन
पंकज कन्याल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉर्डन में सेवारत सैनिक पंकज कन्याल का टॉवर से गिरकर निधन हो गया। पंकज सिंह की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। उनका अंतिम संस्कार मुवानी घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ के पवन विहार कालोनी निवासी पंकज कन्याल पुत्र श्याम सिंह जम्मू कश्मीर में तैनात थे। चार दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान टॉवर से गिरने से उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। मंगलवार को मुवानी के रामगंगा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे की सूचना के बाद पंकज सिंह की मां और पत्नी बेसुध पड़ी हैं। सोमवार को पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह सामंत, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित तमाम पूर्व सैनिकों ने जवान के आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
जवानों का पार्थिव शरीर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था हो
हादसे में जान गंवाने वाले सैनिक पंकज कन्याल के ताऊ कै.जसवंत सिंह कन्याल का कहना है कि जवानों की पार्थिव देह घर तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। उनका कहना है कि पार्थिव शरीर का इतने दिनों तक इंतजार करना परिजनों के लिए सबसे अधिक पीड़ादायक होता है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ललित सिंह ने भी कहा है कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने या फिर किसी हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों का पार्थिव शरीर घर तक पहुंचाने के लिए सेना की ओर से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन शीघ्र ही इस मामले में सैन्य अधिकारियों और सरकार से पत्राचार करेगा।