फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SOG was applied to find the truck robbers

ट्रक लुटेरों की तलाश के लिए लगायी गई एसओजी

Mon, 16 Mar 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल) Updated Mon, 16 Mar 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

चालक और परिचालक को पीटकर ट्रक लूट की घटना के मामले में एसएसपी ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगा दिया है। इस घटना के पांच दिन बाद भी लुटेरे पुलिस हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के सायर पिलकपुर निवासी चालक अनिल मिश्रा (35) खटीमा के रामचंद्र का ट्रक  यूपी 25-9762 चलाता है। 10 मार्च की रात वह परिचालक विनीत अवस्थी के साथ गोरापड़ाव में सड़क किनारे ट्रक खड़ाकर केबिन में सो गया था। इस बीच बदमाशों ने चालक-परिचालक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। लुटेरों ने दोनों के पास से  11 हजार रुपए और दोनों के मोबाइल लूटकर भी शांत नहीं हुए। उन्होंने  चालक और परिचालक को जंगल में एक पेड़ से बांधकर ट्रक लेकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में बरेली और मुरादाबाद तक गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में एसओजी की टीम दो लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी लुटेरों के अहम सुराग हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed