{"_id":"65a1128fd4beec7d8e0d93ba","slug":"software-of-social-welfare-department-will-be-upgraded-in-uttarakhand-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: समाज कल्याण विभाग का सॉफ्टवेयर होगा अपग्रेड, होगी फेस मैपिंग: आशीष भटगांई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: समाज कल्याण विभाग का सॉफ्टवेयर होगा अपग्रेड, होगी फेस मैपिंग: आशीष भटगांई
Fri, 12 Jan 2024 03:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:51 PM IST
सार
उत्तराखंड में अब एक व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग से एक ही पेंशन मिलेगी। समाज कल्याण विभाग की पेंशन में अब धांधली नहीं होगी।
विज्ञापन
आशीष भटगांई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग से अब एक ही पेंशन मिलेगी। समाज कल्याण विभाग की पेंशन में अब धांधली नहीं होगी। पेंशनधारियों का सत्यापन, फेस मैपिंग, आधार, फिंगर बायोमेट्रिक से होगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग अपनी वेबसाइड को अपग्रेड कर रहा है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की अलग-अलग पेंशन योजनाओं से एक ही व्यक्ति लाभ लेने, मृतकों को पेंशन मिलने या अन्य धांधली सामने आ रही है। इसे देखते हुए सामाज कल्याण विभाग अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट करा रहा है। साफ्टवेयर अपडेट होने के बाद पेंशन योजनाओं की धांधली रुक जाएगी।
विज्ञापन
ये पढ़ें- जयंती पर विशेष: 123 साल पहले चंपावत आए थे स्वामी विवेकानंद, इस आश्रम में 14 दिन किया था प्रवास; जानें ये बात
विज्ञापन
सामाज कल्याण विभाग के निदेशक आशीष भटगांई ने बताया कि पेंशनधारियों का सत्यापन फेस मैपिंग, आधार, फिंगर बायोमेट्रिक से किया जाएगा। विभागीय साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। उसके बाद नजदीकी सीएचसी केंद्र पर सत्यापन किया जा सकेगा।