फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   social worker helped

समाजसेवी ने की मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
social worker helped
समाजसेवी ज्योति आनंद - फोटो : KALADUNGI
कोटाबाग। कोटोबाग के देगांव निवासी समाजसेवी ज्योति आनंद ने कोरोना काल में प्रभावित हुए परिवारों की मदद का बीड़ा उठाया है। वह जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की स्कूल फीस जमा कराने, उनके लिए शिक्षण सामग्री खरीदने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध करा रही हैं। अब तक करीब एक हजार परिवारों की मदद कर चुकी हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी ज्योति आनंद कोटाबाग के अलावा अन्य इलाकों में भी गरीब बच्चों की शिक्षा आदि का खर्च उठा रहीं हैं। उन्होंने हाल ही में रानीखेत के जालली गांव में एक स्कूल में बच्चों की मदद की थी। अब उन्होंने बागेश्वर के भटखोला स्कूल में दो बच्चों रक्षिता और हर्षित की स्कूल फीस जमा कराई है। ये दोनों भाई बहन हैं और कोरोनाकाल में इनके पिता राजीव उपाध्याय की नौकरी चली गई थी। इस कारण दोनों बच्चों की स्कूल की फीस जमा नहीं हो पाई थी। बच्चों की फीस जमा कर ज्योति आनंद ने उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग किया है। वह लॉकडाउन में जरूरतमंद एक हजार परिवारों को रजाई, कंबल, कपड़े, राशन आदि वितरित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed