फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in Nainital: Normal Life Stopped Due to Heavy Snowfall in Nainital Uttarakhand

Snowfall in Nainital: रिकॉर्ड बर्फबारी से नैनीताल में आम जनजीवन ठहरा

Sat, 05 Feb 2022 04:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 05 Feb 2022 04:36 PM IST
सार

चौबीस घंटों से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने बीस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Snowfall in Nainital: Normal Life Stopped Due to Heavy Snowfall in Nainital Uttarakhand
नैनीताल की मालरोड में पर्यटक अपने वाहन के टायर से बर्फ को कुछ इस तरह हटाते हुए। - फोटो : NAINITAL

विस्तार

नैनीताल में वर्षों बाद हुई रिकॉर्ड बर्फबारी से जनजीवन ठहर गया है। सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण दर्जनों वाहन जहां-तहां फंसे हुए हैं। जगह-जगह पेड़ टूटने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहर में 36 घंटे से बिजली और पेयजल सप्लाई ठप है।

विज्ञापन


हिमपात का लुत्फ लेने आ रहे पर्यटकों के वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जा रहा है। जहां से पर्यटक पैदल नैनीताल आ रहे हैं और तल्लीताल और माल रोड पर बर्फबारी का लुत्फ लेने के बाद लौट रहे हैं ।
विज्ञापन


मल्लीताल स्थित शेरवानी के निकट मोहन पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रावत के घर के ऊपर पेड़ गिरने से खासा नुकसान हुआ है। जितेंद्र बिष्ट की गौशाला और हरीश बिष्ट का आवास भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इन घरों और गौशाला में गिरे देवदार के बड़े पेड़ को फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने वुडकटर मशीन से काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरवानी साईं मंदिर के पास पेड़ की शाखाएं टूटने से वहां खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। यहां बिजली की लाइनें टूटकर सड़क पर गिरी हुई हैं। शहर में जगह-जगह पेड़ टूटे हुए हैं और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। माल रोड सहित शहर में जगह-जगह बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। शहर के भीतर यातायात ठप होने दूध, अखबार और सब्जी जैसे आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं हो सका। भारी हिमपात के बाद बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और कई दुकानें बंद रहीं।

नैनीताल जिले की सात सड़कें बंद
नैनीताल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण नैनीताल-कालाढ़ूगी, नैनीताल-किलबरी-पंगोट, खुटानी-धानाचूली-पहाड़पानी, भवाली-रामगढ़-मुक्तेश्वर, रामगढ़-नथुवाखान, धानाचूली-ओखलकांडा, कसियालेख-बबियाड़-मोथियापातर मोटर मार्ग बंद हैं। मुक्तेश्वर क्षेत्र के सभी ग्रामीण मार्ग और नैनीताल शहर के आंतरिक मार्गों पर भी यातायात ठप है। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग पुल के पास पत्थर गिरे हैं। लोनिवि की टीमें मार्गों को खोलने में जुटी हुई हैं।

बर्फबारी ने तोड़ा बीस साल का रिकॉर्ड
चौबीस घंटों से पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने बीस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भवाली के फरसौली, घोड़ाखाल, मेहरागांव, खुटानी, सौनगांव, कर्कोटक की पहाड़ी, सातताल, भगत्युड़ा, जंगलियागांव, नौकुचियाताल और पतलोट क्षेत्र में बर्फबारी होते देख लोगों के चेहरे खिल उठे। जंगलियागांव के समाजसेवी प्रेम सिंह कुल्याल ने बताया कि 20 साल बाद बर्फबारी देखी है।

सड़कें बंद होने से लोग परेशान
बर्फबारी के चलते सड़कें बंद होने से लोग परेशान हैं। यात्रियों को पैदल ही आवाजाही की तो वाहन चालकों ने वाहनों में ही रात काटी। मुक्तेश्वर, धानाचूली, मनाघेर, पहाड़पानी, भटेलिया क्षेत्र में चार फीट तक बर्फ जमा होने से सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। लोगों के घरों के दरवाजे तक बर्फ से ढक गए हैं। लोनिवि के जेई केके पाठक ने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण वाहनों के आड़े-तिरछे होने से सड़क बंद है। हमारी टीम जेसीबी की मदद से सड़क से बर्फ हटाने में लगी हुई है। देर शाम तक मार्ग खोल दिए जाएंगे।

ज्योलीकोट में जाम लगने से घंटों फंसे रहे वाहन
बर्फबारी देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में वाहनों की नैनीताल की ओर आने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। जाम लगने के कारण यात्रियों को ले जा रही केमू और रोडवेज की बसें भी जाम में फंस गईं। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन ने यात्री वाहनों को किसी तरह जाम से निकाला और गंतव्य तक रवाना किया। जाम को देखते हुए शाम को पुलिस ने वाहनों को लौटा दिया।


बागेश्वर, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी को अलर्ट किया : कमिश्नर
नैनीताल में भारी बर्फबारी के बाद कमिश्नर दीपक रावत ने क्षेत्र में हालातों का जायजा लिया। साथ ही जिला प्रशासन समेत प्रत्येक विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीताल को जोड़ने वाले कालाढूंगी, भवाली और हल्द्वानी तीनों मार्ग खोले जा रहे हैं। बर्फ ज्यादा होने के कारण समय लग रहा है। कहा कि अधिक बर्फबारी के कारण पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित है। जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारु हो इसके लिए कर्मचारी काम पर लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त बागेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी में अलर्ट किया गया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम हालातों पर निगाह रखे हुए है। जल्द ही व्यवस्था सुचारु की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed