{"_id":"61ca0b41fc981b15f11ce05a","slug":"snowfall-in-nainital-nainital-news-hld449054852","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का पहला हल्का हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का पहला हल्का हिमपात
विज्ञापन
नैनीताल में किलबरी मार्ग में जमी बर्फ के बीच पर्यटक मौजमस्ती करते हुए।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार देर रात मौसम का पहला हिमपात हुआ, अलबत्ता नगर क्षेत्र के साथ साथ निचले इलाके हिमपात से वंचित रहे। हालांकि सोमवार की सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया। दोपहर बाद बादलों के छाने और बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
उल्लेखनीय है कि नैनीताल नगर क्षेत्र में रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब कुछ देर तक बर्फ की फाहें गिरे लेकिन हवा चलने से हिमपात की संभावनाएं खत्म हो गई थी। रविवार की देर रात हिमालय दर्शन, पंगूट और किलबरी समेत ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में मौसम का पहला लेकिन हल्का हिमपात हुआ।
हिमपात होने के बाद आसमान साफ हुआ तो सुबह पाला गिरने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिसलन बढ़ गई। सोमवार की सुबह पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना मिली तो कई सैलानी हिमालय दर्शन, किलबरी और पंगूट तक जा पहुंचे लेकिन वहां उन्हें उम्मीद के अनुरूप बर्फ नहीं मिली।
विज्ञापन
बावजूद इसके सैलानियों ने हल्की बर्फबारी में ही मौजमस्ती कर फोटोग्राफी की। दोपहर एक बजे तक बर्फ पूरी तरह से पिघल चुकी थी। सोमवार को सुबह से ही मौसम सामान्य बना रहा और धूप खिली रही। अलबत्ता दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई है।
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 9 तथा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि झील का जलस्तर एक इंच कम होने के बाद 9 फुट साढे 9 इंच है।