{"_id":"588bac964f1c1b9e7dcf5fc8","slug":"snow-lake-city-and-the-surrounding-areas-grew-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोवर नगरी और आसपास के क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर नगरी और आसपास के क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
सरोवर नगरी और आसपास के क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार देर रात हुए हिमपात और बारिश के चलते एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। हिमपात की सूचना मिलते ही सरोवर नगरी के पिकनिक स्पाटों पर सैलानियों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन
इस दौरान कई जगह सड़कों में जाम की स्थिति भी बनी रही, जिसके चलते सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार रात में मौसम अचानक खराब होने लगा और देर रात बारिश के बाद एकाएक बर्फ के फाहे गिरने लगे और देखते ही देखते नैनीताल की ऊंची चोटियों स्नोव्यू, बारापत्थर, चायनापीक, किलबरी रोड, टिफिनटॉप आदि क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब डेढ़ इंच हिमपात हुआ। हिमपात की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सैलानी भी नैनीताल पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सैलानियों ने बर्फ में खूब मस्ती की।
विज्ञापन
इस दौरान बारापत्थर रोड पर कई जगह वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने और हिमपात के चलते जाम की स्थिति बनी रही। शाम करीब चार बजे आसमान साफ होने से धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली।