फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow falls in Mukteshwar and Ramgarh

मुक्तेश्वर और रामगढ़ में हिमकण गिरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Snow falls in Mukteshwar and Ramgarh
नैनीताल के मल्लीताल स्थित बैंड स्टेंड के समीप के पार्क में गिरे ओले व हिमकण। - फोटो : NAINITAL
भीमताल/नैनीताल। मौसम खराब होने के बाद बुधवार दोपहर मुक्तेश्वर, रामगढ़ और गागर क्षेत्र में 10 मिनट हिमकण और ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा हो गया है। हालांकि बाद में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर भीमताल, भवाली और धानाचूली में बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा देखने को मिला। उधर, नैनीताल सुबह के वक्त मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद से आसमान में बादल छा गए। मल्लीताल में दोपहर लगभग डेढ़ बजे से बारिश शुरू हो गई। दो बजे से बारिश के साथ ही ओले गिरने भी शुरू हो गए। तीन बजे तक ओले गिरते रहे और शाम चार बजे से मौसम खुल गया। बदले मिजाज की वजह से एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 14 तथा न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed