फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snow falls again in Nainital, mercury reaches zero

नैनीताल में फिर हिमपात, पारा शून्य पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Snow falls again in Nainital, mercury reaches zero
नैनीताल की बर्फबारी नजारा।
नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को बर्फबारी के बाद मौसम में ठंड का असर बढ़ गया है। नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच और निचले क्षेत्रों में दो इंच तक बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद शाम चार बजे एकाएक मौसम साफ हो गया और धूप खिलने से चारों ओर पहाड़ियां बर्फ की चादर से पटी नजर आईं।
विज्ञापन

बुधवार को बर्फबारी के बाद नगर में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मंगलवार रात बारिश के बाद बुधवार सुबह करीब आठ बजे से बर्फबारी शुरू हुई। बर्फबारी के साथ बारिश भी जारी रही। करीब नौ बजे बारिश थमने के बाद बर्फबारी का क्रम जारी रहा। अपराह्न करीब तीन बजे तक बर्फ गिरती रही। शाम चार बजे से धूप खिलने से फिर मौसम सुहावना हो गया। दूसरी ओर बर्फबारी होने के बाद नैनीताल के होटलों में ठहरे पर्यटकों ने भी जमकर मौजमस्ती की। बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद दोपहर बाद देश के विभिन्न शहरों से पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने नगर के स्नोव्यू, किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, अयारपाटा, टिफिनटॉप, लैड्सएंड, नैना पीक समेत अन्य दर्शनीय स्थलों में जाकर खूूूब मौज मस्ती की।
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर 20 मिलीमीटर बारिश
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, हल्द्वानी में 8, कोश्या कुटौली में 15.3, धारी में 2.6, बेतालघाट में 14, रामनगर में 4.6 और कालाढूंगी में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि झील के जलस्तर में आधे इंच की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 5 और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed