{"_id":"693c888ad3f2b47c6b07defb","slug":"snoring-noise-can-be-harmful-to-the-heart-and-mind-haldwani-news-c-337-1-ha11018-128130-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिल और दिमाग पर भारी पड़ सकता है खर्राटे का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिल और दिमाग पर भारी पड़ सकता है खर्राटे का शोर
Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। यदि आपको खर्राटे आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। सर्दियोंं में आपको खास तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। रात में ऑक्सीजन की कमी से आप ब्रेनस्ट्रोक या हार्टअटैक के शिकार हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोते वक्त खर्राटे से शरीर मेंं ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। ब्लडप्रेशर ऊपर-नीचे हो सकता है जो दिल का दौरा और ब्रेन स्ट्राेक को दावत दे सकती है। सुशीला तिवारी अस्पताल में ही ईएनटी विभाग की ओपीडी में रोजाना ऐसे 30 से 50 ऐसे मरीज आ रहे हैं। यही औसत बेस अस्पताल का भी है। एसटीएच के ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ.शहजाद अहमद बताते हैं खर्राटे नजरअंदाज करने की चीज नहीं है।
इसलिए आते हैं खर्राटे
खर्राटे तब आते हैं जब नींद में गले के ऊतक ढीले होकर वायु मार्ग को संकरा कर देते हैं। इससे हवा का प्रवाह कंपन पैदा करता है और वही आवाज बन जाती है। मोटापा, धूम्रपान, शराब और नींद की कमी इस स्थिति को और बिगाड़ते हैं।
इन लक्षणों को करें नजरों से दूर
- नींद में सांस रुकना या घुटने की आवाज।
- अचानक झटके से शरीर का हिलाना
- बेचैनी और करवटें बदलना
- सुबह के समय सिर भारी रहना और मुंह सूखना
- चिड़चिड़ापन या याददाश्त कमजोर होना।
उपाय
- रोज योग करें, हल्का व्यायाम फायदेमंद है।
- प्रोटीनयुक्त भोजन लें, केले का प्रयोग करें।