फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sniffer dogs will play an important role in the protection of wild animals

Nainital News: स्निफर डॉग निभाएंगे वन्य जीवों की सुरक्षा में अहम भूमिका

Thu, 06 Jun 2024 05:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Sniffer dogs will play an important role in the protection of wild animals
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को मिले ​ स्निफर डॉग की जानकारी देते सीटीआर निदेशक धीरज पाण्डेय
रामनगर (नैनीताल)। सीटीआर के अंतर्गत वन एवं वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने के लिए कॉर्बेट पार्क को तीन प्रशिक्षित स्निफर डॉग मिल गए हैं। तीनों डॉग्स और इनके हैंडलर्स को कार्बेट टाइगर रिजर्व की वन सुरक्षा इकाई में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया बेल्जियन मैलिनोइस प्रजाति के लगभग एक वर्ष की उम्र के तीन स्निफर डॉग बडी, ट्रॉस व जैकी हैं। इनके हैंडलर्स को राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण/ प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू पंचकूला हरियाणा में छह माह का सघन प्रशिक्षण दिया गया है। बताया कि इन तीन स्निफर डॉग की खूबी है वह वन्यजीवों के अंगों को सूंघकर पहचानने में कुशल है। दक्ष एवं प्रशिक्षित स्निफर डॉग बडी, ट्रॉस व जैकी को विशेषकर दक्षिणी सीमा की सुरक्षा में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही इनका उपयोग छापामार अभियानों में, वन्यजीव तस्करों की धरपकड़ करने, आबादी से सटे वन क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed