{"_id":"6a94965b860a5d23be055b89","slug":"snake-enters-house-in-durgapur-area-panic-ensues-nainital-news-c-238-1-shld1020-129946-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दुर्गापुर क्षेत्र में घर के अंदर घुसा सांप, अफरा-तफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दुर्गापुर क्षेत्र में घर के अंदर घुसा सांप, अफरा-तफरी मची
Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल दुर्गापुर क्षेत्र में नगीना के घर में रविवार को सांप घुस गया। इससे घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्थानीय युवक ने सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि दुर्गापुर व कृष्णापुर क्षेत्र में घर में सांप घुसने की जानकारी मिली थी। रेस्क्यू के लिए टीम भेजी गई थी। उन्होंने सांप घर में घुसने पर विभाग को सूचित करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन