फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smugling of Smak in Haldwani

72 किमी तक पुलिस स्मैक तस्कर को नहीं पकड़ सकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Smugling of Smak in Haldwani
हल्द्वानी। रामपुर जिले से लालकुआं तक स्मैक तस्कर ने सात बैरियर पार कर लिए लेकिन रामपुर जिले के अलावा ऊधमसिंह नगर की पुलिस तस्कर को पकड़ नहीं सकी। 72 किमी तक आरोपी बेरोकटोक लालकुआं तक चला आया, जिसे लालकुआं में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 262 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि रामपुर जिले के थाना मिलक, मोहल्ला नया गांव निवासी आलीम बस से सफर कर लालकुआं तक आया था। आरोपी, मिलक बिलासपुर, रुद्रपुर, पंतनगर के रास्ते लालकुआं पहुंच गया, जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पता चला कि आरोपी पहले दर्जी था। आर्थिक तंगी के चलते वह स्मैक के काले धंधे में उतर गया। स्मैक को वह रामपुर से लालकुआं और हल्द्वानी में बेचने के लिए आ रहा था। बरामद स्मैक की कीमत 26 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि ऊधमसिंह नगर के बैरियर पर तैनात पुलिस लोगों के पास कागजात होने के बाद भी उनका चालान कर देती है लेकिन तस्करों को पकड़ने में विफल रहती है। इसके पहले एक तस्कर पुलभट्टा बैरियर पार करते हुए मुखानी क्षेत्र में आधा किलो हेरोइन और स्मैक के साथ पकड़ा गया था। इसी तरह के मामले सामने आने पर रामपुर और ऊधमसिंह नगर की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने स्मैक बरेली के युवक से खरीदी थी। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी हरबंश सिंह, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं शांतनु पाराशर भी मौजूद रहे।
डीआईजी पुलिस को देंगे दस हजार का ईनाम
डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार और एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में लालकुआं कोतवाल संजय कुमार, एसएसआई बलवंत सिंह कम्बोज, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, उपनिरीक्षक जगदीप सिंह, सिपाही किशन सिंह, प्रकाश बिष्ट, भानू प्रताप, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, कुंदन कठायत, अनिल गिरी शामिल रहे।
28 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान सुभाषनगर में स्मैक के साथ सौरभ डोभाल निवासी बेड़ीनाग, जिला पिथौरागढ़ को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस चेकिंग से बढ़ गया स्मैक का रेट
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पहले एक ग्राम स्मैक 1000 रुपये में नशेड़ी खरीदते थे लेकिन अब चेकिंग बढ़ने के कारण रेट बढ़कर 1800 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। जिला पुलिस का लक्ष्य है कि किसी प्रकार स्मैक की खेप पहाड़ की तरफ न पहुंच सके। इसी का परिणाम था कि नए वर्ष में एक किलो से अधिक स्मैक और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed