फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smugglers cut down three Khair trees in Corbett.

Nainital News: कॉर्बेट में खैर के तीन पेड़ों पर तस्करों ने चलाई आरी

Wed, 03 Jun 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Smugglers cut down three Khair trees in Corbett.
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की ढेला रेंज से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। टीम ने छह राउंड हवाई फायरिंग की। इस दौरान एक पेड़ के गिल्टों को बरामद किया गया। उसी क्षेत्र में अन्य पेड़ों को भी काटा गया है। वनाधिकारियों की ओर से कालागढ़ सीडीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। मामला करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ढेला रेंज में हाथीडगर क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने खैर के पेड़ों को काट दिया। गश्त कर रहे वनकर्मी जैसे ही मौके पर पहुंचे तो आरोपी पेड़ के गिल्टों को लेकर भागने लगे। वनकर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया और छह राउंड हवाई फायरिंग भी की। इस पर आरोपी गिल्टे छोड़कर भाग गए। वन विभाग की टीम ने खैर के गिल्टे और दो बाइक कब्जे में ली हैं। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में तीन पेड़ों को कटा गया है। पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने एसडीओ कालागढ़ अमित ग्वासिकोटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


विगत वर्ष भी आ चुके हैं पेड़ कटान के मामले

रामनगर। विगत वर्ष सीटीआर के वनप्रभागों में पेट काटने के कई मामले सामने आए थे। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में 35, तराई पूर्वी में 80, तराई केंद्रीय में 95 पेड़ों के अवैध कटान हुए थे। सीटीआर की बिजरानी रेंज में भी कुछ पेड़ों के काटने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में बाघों के शिकार के बाद जारी अलर्ट फेल

रामनगर। विगत माह हरिद्वार वनप्रभाग की श्यामपुर बीट में दो बाघों के शिकार के बाद सीटीआर में भी वनों और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस दौरान फ्लैग मार्च निकाले गए। ड्रोन और गश्त से निगरानी की गई। बावजूद इसके लकड़ी तस्कर जंगल में पेड़ काट गए।


वनकर्मियों ने दो बाइक और एक पेड़ को कब्जे में लिया है। एसडीओ कालागढ़ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
- राहुल मिश्रा, उपनिदेशक, सीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed