{"_id":"68eeb6e65d03ec09ea04d288","slug":"smugglers-cut-down-five-teak-trees-from-the-forest-and-took-them-away-haldwani-news-c-337-1-hld1039-126411-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जंगल से सागौन के पांच पेड़ काट ले गए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जंगल से सागौन के पांच पेड़ काट ले गए तस्कर
Wed, 15 Oct 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोरापड़ाव स्थित जंगल से तस्करों ने सागौन के पांच पेड़ काट दिए। तस्कर तीन पेड़ ले जाने में सफल रहे। वन विभाग की टीम ने सागौन के गिल्टे लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी पकड़ा है। वन विभाग का दावा है कि पेड़ काटने वालों को चिह्नित कर लिया है। जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के अंतर्गत रामपुर रोड से बरेली रोड को जाने वाले मार्ग पर गोरापड़ाव बीट में बीती 12 अक्तूबर की रात तस्करों ने सागौन के पांच पेड़ काट दिए। 13 अक्तूबर को पेड़ कटने का पता चलने पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। इस दौरान वहां एक ट्राॅली खड़ी थी जिसमें काटे गए दो पेड़ों के गिल्टे रखे थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार तस्कर जिन पेड़ों को काटकर ले गए हैं वे आंधी-तूफान में गिर गए थे। हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित जोशी ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद आसपास लोगों से पूछताछ की गई है। पेड़ काटने वालों की पहचान कर ली गई है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।