फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smugglers cut 16 trees in Runsali range, DFO sits inquiry after person complains

रनसाली रेंज में तस्करों ने काटे 16 पेड़, व्यक्ति के शिकायत करने के बाद डीएफओ ने बैठाई जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Smugglers cut 16 trees in Runsali range, DFO sits inquiry after person complains
तराई पूर्वी वन प्रभाग की रनसाली रेंज में काटे गये 10 शीशम के पेड़। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के रनसाली रेंज में शीशम के दस और खैर के छह पेड़ काट दिए गए। एक व्यक्ति ने कटे हुए पेड़ों की जीपीएस लोकेशन फोटो के साथ डीएफओ तराई पूर्वी को भेजी। इस पर डीएफओ तराई पूर्वी ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

हाल में तस्करों ने चिड़ियाघर की जमीन से 10 से ज्यादा पेड़ों को ठिकाने लगाया था। इस बार तस्करों ने कैलाश और रनसाली बीट से शीशम के 10 और खैर समेत अन्य प्रजातियों के छह पेड़ ठिकाने लगा दिए हैं। हैरानी की बात है कि इन पेड़ों की जड़ों को जेसीबी से निकाला गया, ताकि सबूत न बचे। तस्कर जिन पेड़ों की ठूंठ नहीं निकाल पाए, वहां मिट्टी से दबाने की कोशिश की गई। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर वन कर्मचारी मामले की लीपापोती में लगे हैं।
विज्ञापन

जेसीबी से खनन का वीडियो वायरल
रनसाली रेंज में जेसीबी से खनन का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें रात के समय जीसीबी से रेता-बजरी एक डंपर में डाला जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कैलाश नदी से अवैध तरीके से रेता-बजरी निकालकर वनकर्मियों की मिलीभगत से यह किया गया। बताया जा रहा है कि एक खनन कारोबारी का वनकर्मियों से विवाद होने पर उसने ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनसाली रेंज में अवैध लकड़ी काटने, रेता-बजरी की तस्करी समेत कई अवैध धंधे चल रहे हैं। इस मामले में साक्ष्य वन अधिकारियों को दिए गए हैं। मामले को हम कोर्ट में लेकर भी जाएंगे।

अर्जुन कसाना गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता
किसी व्यक्ति की ओर से खनन का एक वीडियो भेजा गया था। वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है। पेड़ काटने का मामला भी प्रकाश में आया है। इस मामले में जांच बैठा दी गई है। फोटो भेजने वाले व्यक्ति ने पूरी डिटेल दी है। जानकारी लेकर जीपीएस मैपिंग से कटे पेड़ों को ढूंढा जा रहा है।
- संदीप कुमार, डीएफओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed