{"_id":"681a78b2c4b538e81f0adea8","slug":"smuggler-arrested-with-two-elephant-teeth-lalkuan-news-c-8-1-hld1027-558610-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाथी के दो दांतों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाथी के दो दांतों के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wed, 07 May 2025 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। वन विभाग की सुरई रेंज और एसओजी की टीम ने एसटीएफ के सहयोग से मंगलवार को चकरपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को हाथी के दो दांतों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि संयुक्त टीम को एक बाइक सवार युवक के खटीमा से बनबसा की ओर हाथी के दांत बेचने के लिए जाने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग की खटीमा रेंज और एसटीएफ की एसओजी ने चकरपुर क्षेत्र में पहुंचकर युवक को दबोच लिया। आरोपी वहां किसी का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम उत्तम सिंह निवासी नौगवांनाथ, खटीमा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास काली पन्नी में हाथी के दो दांत मिले। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
संयुक्त टीम ने आशंका जताई कि तस्कर हाथी के दांतों को किलपुरा रेंज के जंगलों से लाकर बनबसा ले जाने के फिराक में था। यहां से नेपाल में इन्हें बेचने की आशंका जताई जा रही थी। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के किलपुरा रेंज में हाथियों के झुंड देखने को मिलते हैं। किलपुरा होते हुए हाथी नेपाल की ओर भी जाते हैं।