फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smuggler arrested with 31.99 grams of smack

Nainital News: 31.99 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 03:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 21 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 31.99 grams of smack
नैनीताल। मंगोली क्षेत्र से पुलिस ने 31.99 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के रहने वाले स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिस को देख उतरकर वापस कालाढूंगी की ओर भगाने लगा। पुलिस ने जब बाइक चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि संबंधित युवक ने कालाढूंगी क्षेत्र से उससे लिफ्ट ली थी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 31.99 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 61 प्रेम नगर कानून गोयान बरेली निवासी आरोपी कुंवर ललित विजय सिंह बरेली से स्मैक बेचने नैनीताल जा रहा था। पूर्व में भी वह स्मैक नैनीताल तक पहुंचा चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed