फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smug smuggled under the mask

नकाब की आड़ में हाे रही स्मैक तस्करी

Tue, 08 Aug 2017 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Tue, 08 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन

स्मैक तस्करों ने पुलिस की सख्ती के बाद अब नकाबपोश महिलाओं को अपने कारोबार लगा दिया है। चेकिंग नहीं होने के कारण नकाबपोश महिलाएं अपना काम आराम से करने में सफल हो जा रही है। पुलिस के रडार पर ऐसी 13 महिलाएं हैं जो शहर के युवाओं की नसों में नशा घोल रही हैं। इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है। 

विज्ञापन


 जिला पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में 57 मुकदमों को दर्ज कर कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंडी चौकी प्रभारी डीएन महंत  महिला तस्कर मेहनाज सहित 15 लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुके हैं। मेहनाज की गिरफ्तारी के बाद उसका पति रियासत स्मैक तस्करी करने लगा। एसओजी और बनभूलपुरा की टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अब पुलिस को सूचना मिली है कि बनभूलपुरा क्षेत्र की 13 महिलाएं किच्छा से स्मैक खरीदकर लाती है। एक स्थानीय व्यक्ति ने थानाध्यक्ष को बताया कि स्मैक तस्करी में लिप्त महिलाएं उसी के समाज की हैं। महिलाओं के पति और अन्य रिश्तेदार स्मैक को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमाई का 50 फीसदी हिस्सा महिलाओं का होता है। लाइन नंबर 14 में महिला स्मैक तस्करों की संख्या सबसे ज्यादा है। नकाब लगाने के कारण पुलिस वाले उनकी जांच नहीं करते हैं। इस कारण उनका कारोबार बेरोकटोक चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सटीक सूचना के आधार पर अब महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की जामा तलाशी ली जाएगी।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्मैक के धंधे को लेकर आए दिन मारपीट की वारदातें हो रही हैं। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि सटीक सूचना मिलने पर इस मामले में गहराई से जांच की जाएगी। पुलिस तस्करों को जेल भेजने के लिए तैयार है। इस बारे में एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस तस्करों के खिलाफ काम कर रही हैं। ऐसी महिलाओं को पकड़ने के लिए अतिरिक्त पुलिस लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed