{"_id":"65ad8b9eea52e6c74308e814","slug":"smart-meters-will-soon-be-installed-at-185-lakh-electricity-consumers-nainital-news-c-238-1-shld1023-2507-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जल्द 1.85 लाख बिजली उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जल्द 1.85 लाख बिजली उपभोक्ताओं के यहां लगेंगे स्मार्ट मीटर
Mon, 22 Jan 2024 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ऊर्जा निगम की ओर से जल्द ही जिले के एक लाख 85 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां नए स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे। इसके लिए देहरादून के ऊर्जा भवन में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनुबंध किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लग सकेगी।
पहले चरण में जिले के शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। स्मार्ट मीटर लगने से ऊर्जा निगम को बिजली चोरी से भी छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही मीटर रीडिंग की समस्या के साथ ही बिल भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं को लाइन नहीं लगानी होगी। जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर की तरह काम करेंगे तथा रिचार्ज खत्म होने पर एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी मिल जाएगी। इससे बिजली की खपत की जानकारी घंटावार, दिनवार, वर्षवार आसानी से मिल सकेगी।
बिल न भरने की दशा में ऑनलाइन कट जाएगा कनेक्शन
नैनीताल। नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल न भरने या अन्य फॉल्ट होने पर ऊर्जा निगम कार्यालय से ही कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके साथ ही निगम को बिजली चोरी से होने वाले नुकसान से भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विद्युत परियोजना खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता देवेंद्र बिष्ट ने बताया नए स्मार्ट मीटर के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वर्तमान में अनुबंध की प्रक्रिया जारी है जिसके बाद जिले में एक लाख 85 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाएं जाएंगे। दूसरे चरण में ग्रामीणों क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगेंगे।