फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smack smuggler escaped from police custody

पुलिस अभिरक्षा से भागा स्मैक तस्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler escaped from police custody
कालाढूंगी थाने से फरार अभियुक्त मनोज बिष्ट का फोटो
कालाढूंगी (नैनीताल)। गिरफ्तार स्मैक तस्कर कालाढूंगी थाने की पुलिस को चमका देकर शुक्रवार सुबह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी और एसपी सिटी ने कालाढूंगी थाने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस टीमों ने जंगल से लेकर सड़क तक उसे काफी खोजा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कालाढूंगी पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम कोटाबाग के बजूनिया हल्दू (मूसाबंगर) निवासी मनोज बिष्ट को साढे़ तीन ग्राम स्मैक के साथ कालाढूंगी बाजार से गिरफ्तार किया था। उसे पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह मनोज बिष्ट पहरे में तैनात महिला कांस्टेबल रमिता राणा को चकमा देकर भाग निकला। कुछ देर बाद थाने में मौजूद अन्य दो पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव कालाढूंगी थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने काठगोदाम थानाध्यक्ष, मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत सहित काफी पुलिसकर्मियों की टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में लगाया। पुलिस टीमों ने जंगल से लेकर सड़क तक छानबीन की, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा गया। फरार तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ ही पीएसी, एसओजी और वनकर्मियों की मदद ली गई। एसपी सिटी खुद कालाढूंगी में डेरा डालकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed