{"_id":"66cc4d419554c382ae092020","slug":"slogans-raised-against-insurance-company-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104707-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीमा कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीमा कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी
Mon, 26 Aug 2024 03:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। बीमा कंपनी की ओर से किसानों को फसलों का बीमा नहीं दिए जाने पर रविवार को किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीमा कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू और पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि बीमा कंपनी की ओर से भीमताल, धारी और रामगढ़ के किसानों को फसलों का पूरा बीमा नहीं दिया गया है जिसस किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को बीमा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। यदि पूरा बीमा नहीं दिया गया तो आंदोलन भी किया जाएगा। इधर विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कुछ कांग्रेसी बीमे के नाम पर किसानों को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम और कृषि मंत्री के निर्देश पर बीमा कंपनियों के अधिकारियों को बीमे का पूरा क्लेम दिलाने के लिए कहा गया है। संवाद