फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slapped a woman inspector in Haldwani police station

हल्द्वानी कोतवाली में महिला दरोगा को जड़ा थप्पड़: एसओजी कर्मी पर आरोप, पुलिस महकमे में बढ़ी कानाफूसी

Thu, 15 Oct 2026 08:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 15 Oct 2026 08:49 PM IST
सार

हल्द्वानी कोतवाली में एसओजी कर्मी ने महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। महिला हेल्प डेस्क के पास दोनों के बीच बहस के बाद यह घटना हुई। पुलिस महकमे में चर्चा तेज है।

विज्ञापन
Slapped a woman inspector in Haldwani police station
हल्द्वानी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में पुलिस महकमा एक बार फिर चर्चा में है। विभागीय कानाफूसी तब और बढ़ गई जब एक महिला दरोगा को कोतवाली के अंदर ही थप्पड़ जड़ने की बात बाहर आई। सूत्रों के अनुसार, बात करीब तीन दिन पुरानी है। कोतवाली के अंदर महिला हेल्प डेस्क के पास एसओजी में तैनात कर्मी और हल्द्वानी सर्किल में तैनात एक महिला दरोगा के बीच बहसबाजी हो गई। पहले कहासुनी होती रही और बात जब और बढ़ी तब एसओजी कर्मी ने महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया।



शुरुआती तौर पर तो स्थानीय पुलिस ने मामले को वहीं दबा दिया लेकिन महिला दरोगा उच्चाधिकारियों के सामने पेश हो गईं। बताया जा रहा है कि इसके बाद एसओजी कर्मी को दूसरे सर्किल में भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में अधिकारी कुछ भी बताने बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed