फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Skeleton of a person who went missing four years ago was found in Tanda forest

टांडा के जंगल में चार वर्ष पूर्व लापता हुए व्यक्ति का कंकाल मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of a person who went missing four years ago was found in Tanda forest
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में एक कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल के बगल में पड़े आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बागेश्वर निवासी हरीश चंद्र जोशी के रूप में की है। कंकाल कई वर्ष पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

टांडा जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज को सूचना दी कि यहां एक कंकाल पड़ा है। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। यहां कंकाल में खोपड़ी के साथ में कुछ हड्डियां पड़ी थीं। इसी के पास पुलिस को एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में हरीश चंद्र जोशी निवासी (42) बागेश्वर लिखा हुआ था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि पता करने में पता चला कि हरीश चंद्र चार साल पहले बिंदुखत्ता अपनी बहन के घर आया था और लापता हो गया। बताया कि इसकी गुमशुदगी लालकुआं कोतवाली में भी दर्ज है। कहा कि परिजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed