फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sixth student raped for tuition

ट्यूशन पढ़ने गई छठी की छात्रा से दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sixth student raped for tuition
हल्द्वानी। गौलापार इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई छठी की छात्रा से शिक्षिका के पति ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के वक्त शिक्षिका मायके गई थी। काठगोदाम पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्रा 18 सितंबर की शाम एक शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। शिक्षिका अपने मायके गई थी। शिक्षिका का पति मोहित घर पर अकेला था। आरोप है कि मोहित ने छात्रा को बहला फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। किसी प्रकार चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने 19 सितंबर को काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक कुमकुम धानिक ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। पुलिस अभी धारा 164 के तहत उसके कलमबंद बयान अदालत के समक्ष दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed