फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six tourists injured when car falls into ditch in kaladhungi

Road Accident: कार खाई में गिरी...छह पर्यटक घायल, पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला; एसटीएच किया रेफर

Mon, 11 Nov 2024 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे गुरुग्राम के पर्यटकों की इनोवा कार प्रिय बैंड के पास सड़क पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Six tourists injured when car falls into ditch in kaladhungi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे गुरुग्राम के पर्यटकों की इनोवा कार प्रिय बैंड के पास सड़क पर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से दोस्तों का दल नैनीताल घूमने आया था। रविवार रात शशि कुमार, अभिषेक कुमार, पारस बत्रा, कुशल खंडेलवाल, साकेत सत्यम, तरुण कुमार अपनी इनोवा कार से बाबा नीम करौली के दर्शन कर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे के आसपास उनकी कार प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसआई रमेश पंत ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकलकर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी मामूली घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त कंपनी कर्मचारी थे। तीव्र मोड़ के कारण हादसे होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed