{"_id":"151af629206f8ab6ad854a94c6d27dba","slug":"six-of-the-invoice-in-nainital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में छह का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में छह का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
रविवार की सायं जिला प्रशासन, पुलिस व पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चेतावनी देते हुए उनका सामान हटाया गया तथा छह का चालान किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इन दिनों पर्यटकों की आवक बढ़ने के साथ ही मालरोड के व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ गया है। इधर सैलानियों की सुरक्षा, वाहनों की सुव्यवस्था व क्षेत्र की शांति के मद्देनजर पुलिस पालिका व प्रशासन भी व्यस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
जिसका फायदा उठाते हुए व्यापारियों ने दुकान से आगे अतिक्रमण कर लिया है। रविवार की सायं सहायक परगनाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पालिका के कमल कटियार, संतोष, कृष्णा व अन्य कर्मी मल्लीताल कोतवाली के एसआई जगदीश राम व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण हटाने पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापारियों को चेतावनी दी गई तथा कई लोगों का सामान हटाया गया। दबंगई करने वाले छह व्यापारियों का 500-500 रुपये का चालान किया गया। एएसडीएम ने बताया कि अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।