फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six members of interstate autolifter gang arrested in haldwani

Haldwani News: अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का खुलासा, छह गिरफ्तार; जंगल से बरामद कीं चोरी की 12 बाइकें

Wed, 18 Sep 2024 09:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

Haldwani News: पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइकें बरामद की हैं। 

विज्ञापन
Six members of interstate autolifter gang arrested in haldwani
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बनभूलपुरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह ने हल्द्वानी, मोटाहल्दू, रामनगर, किच्छा, रुद्रपुर और बिलासपुर क्षेत्र से बाइकें चुराई हैं। वे दो बाइकें हाल ही में कटवा चुके हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में मंगलवार को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि 09, 11 और 16 सितंबर को बनभूलपुरा क्षेत्र से तीन और मंगलपड़ाव से एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने चारों मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार शाम बनभूलपुरा पुलिस बरेली रोड पर आंवला चौकी गेट स्थित रेलवे फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार युवकों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड के जंगल में छुपाई गई 12 बाइकें बरामद कीं। आरोपियों ने कुछ समय पहले रुद्रपुर व हल्द्वानी के मेडिकल चौकी क्षेत्र से चुराई गईं दो बाइकें कटवाने की बात स्वीकारी। पांच आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और बनभूलपुरा, हल्द्वानी, मुखानी, रामनगर, रुद्रपुर, विलासपुर, किच्छा व पंतनगर क्षेत्र से बाइकें चोरी कर चुके हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल में आज भी चारों दिशाओं से भूस्खलन का खतरा, 1880 की त्रासदी को याद कर सिहर उठते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी

- कुबेर सिंह उर्फ अमन (19) निवासी हाइडिल काॅलोनी कालागढ़, पौड़ी गढ़वाल। पूर्व में अफजलगढ़ से तीन बाइकें चोरी करने के मामले में बाल सुधार गृह मुरादाबाद में रह चुका है। मोटाहल्दू क्षेत्र से भी एक बाइक चुराई है।

- सलीम (22) ग्राम टिब्बा लालपुर किच्छा। पूर्व में किच्छा थाने से चाकू रखने और काॅपर चोरी में जेल जा चुका है।

- ओम शर्मा उर्फ अंशु (20) निवासी डी-561 नंदग्राम गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश। मई 2024 में किच्छा थाना क्षेत्र से ई-रिक्शा की बैटरी चुराने के मामले में जेल जा चुका है।

- ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू (20) निवासी लालपुर।

- रवि सिंह (19) निवासी ग्राम इटव्वा, थाना सुभाषनगर बरेली। रुद्रपुर कोतवाली से दो बाइक चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है।

- संदीप मौर्या (21) निवासी बाल विकास स्कूल लालपुर किच्छा। बिलासपुर थाने से बाइक लूट और मई में किच्छा से नकबजनी में जेल जा चुका है।

 

प्रेमिका की मौत के सदमे में कुबेर ने शुरू किया नशा
पुलिस के अनुसार, कालागढ़ में रहने वाले कुबेर सिंह की एक युवती से दोस्ती थी। कुछ साल पहले दोनों के मिलने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई थी। इससे आहत युवती ने खुदकुशी कर ली थी। प्रेमिका की मौत के सदमे में कुबेर ने अत्यधिक नशा करना शुरू कर दिया था। नशे के लिए पैसे नहीं होने पर उसने बाइक चुरा ली। पकड़े जाने पर नाबालिग होने की वजह से उसे सुधारगृह में रखा गया।

बाइक चोरी के बाद पार्किंग में खड़ा करते थे बाइक
बाइक चोरी करने के बाद गैंग के सदस्य उसे पार्किंग में खड़ा कर देते थे। पार्किंग में खड़ा करने से पहले ये बाइक की नंबर प्लेट हटा देते थे। आठ-10 दिन बाद बाइक ले जाते और गैस कटर से काटकर कबाड़ी को बेच देते थे।

 

चोरी की बाइक से निकलते थे चोरी करने
एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि गैंग के सदस्य चोरी की बाइक से चोरी करने निकलते थे। कभी ये ई-रिक्शा की बैटरी आदि की चोरी करते। जब पुलिस से कहीं घिर जाते तो बाइक छोड़कर भाग जाते थे।

बाइक चोरी करने के बाद घिस देते थे चेसिस नंबर
बाइक चोरी करने के बाद ये सबसे पहले चेसिस नंबर के एक या दो नंबर घिस देते थे। इसके बाद बाइक पार्किंग में खड़ी कर देते थे। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने अभी किच्छा, रुद्रपुर क्षेत्र में कई लावारिस तौर पर बाइक खड़ी करने की बात कही है। इन बाइकों को ढूंढा जा रहा है।

 

नशे के लिए करते थे चोरी
पुलिस ने बताया कि गैंग के अधिकतर सदस्य नशे के आदी हैं। वे कई बार बाइक चोरी और अन्य चोरियों में जेल जा चुके हैं। कोई प्यार तो कोई धोखे के कारण नशे की गिरफ्त में आ गया।

जेल में बनाया गिरोह
एसओ बनभूलपुरा भाकुनी ने बताया कि गैंग लीडर संदीप मौर्या है। इसकी पत्नी लुटेरी दुल्हन के नाम से प्रसिद्ध है। वह अभी जेल में है। पत्नी के जेल जाने के बाद से संदीप नशे का आदी हो गया है। इसके बाद वह चोरी करने लगा। बिलासपुर में उसके खिलाफ बाइक लूट का मुकदमा दर्ज है। चार महीने पहले इसने अपने साले कृष्णा के साथ मिलकर किच्छा में चोरी की थी। दूसरे आरोपी भी बाइक व अन्य चोरी के मामले में जेल में बंद थे। यहीं संदीप मौर्या ने गैंग बनाई, जो दो या तीन के ग्रुप में चोरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed