फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six lakh paid more for yogurt packing cup, Nainital milk union's then GM and finance manager responsible

दही पैकिंग कप का छह लाख अधिक कर दिया भुगतान, नैनीताल दुग्ध संघ के तत्कालीन जीएम और वित्त प्रबंधक जिम्मेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
Six lakh paid more for yogurt packing cup, Nainital milk union's then GM and finance manager responsible
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में गड़बड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। अब नैनीताल दुग्ध संघ ने दही पैकिंग कप का छह लाख रुपये अधिक भुगतान कर दिया। जांच टीम ने इसमें तत्कालीन प्रबंधक, वित्त एवं सामान्य प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, एमडी ने तत्कालीन सामान्य प्रबंधक को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने सतर्कता अधिष्ठान देहरादून को शिकायती पत्र भेजा था। पत्र में कहा था कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दही पैकिंग कप उपलब्ध कराने वाली कंपनी को एलओआई (अनुबंध पत्र) से अधिक भुगतान कर दिया। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान ने ये शिकायत डेयरी विकास विभाग को भेज दी।
विज्ञापन

डेयरी विकास विभाग के निदेशक जीवन सिंह नागन्याल ने उपनिदेशक से इसकी जांच कराई। जांच में शिकायत को सही पाया गया। इसके बाद सहायक निदेशक ने इसकी जांच अल्मोड़ा के सहायक निदेशक को सौंप दी। सहायक निदेशक ने जांच में पाया कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने दही के कप बनाने वाली कंपनी को सात जुलाई 2017 से सात जून 2019 तक 6,12,981 रुपये का अधिक भुगतान किया। इस मामले में तत्कालीन प्रबंधक, वित्त एवं सामान्य प्रबंधक को जिम्मेदार पाया गया है। उधर, एमडी ने तत्कालीन सामान्य प्रबंधक को पत्र भेजकर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जांच चल रही है तत्कालीन सामान्य प्रबंधक को पत्र भेजकर उनका जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। - जीवन सिंह नागन्याल, निदेशक डेयरी विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed