फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six including five girls were caught in another spa center

एक और स्पा सेंटर में पांच युवतियों सहित छह पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six including five girls were caught in another spa center
दुर्गा सिटी सेंटर स्थित स्पा से बरामद युवतियों को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की नजर टेड़ी हुई तो नए-नए खुलासे सामने आने लगे हैं। अब दुर्गा सिटी सेंटर में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने एक और स्पा सेंटर में छापा मारकर पांच युवतियों समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। कमरों की तलाशी में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। तहसीलदार ने सेंटर को सील कर दिया है। सेंटर के प्रबंधक और संचालिका फरार हो गई हैं। हिरासत में ली गईं युवतियों को काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि दुर्गा सिटी सेंटर स्थित स्पा सेंटर 19 में अवैध गतिविधियों की बात पता चली थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे की टीम ने प्रथम तल पर स्थित स्पॉ सेंटर में छापा मारा। दो कमरों से आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ सिगरेट के टुकड़े मिलने से यह पुख्ता हो गया कि यहां भी गड़बड़ चल रहा है। पुलिस ने स्पा सेंटर के रिस्पेशन पर बैठे देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। देवेंद्र ने बताया कि यह सेंटर उसके बुआ के नाम से हैं लेकिन सेंटर को दो पुरुष चलाते हैं। इनमें एक ठेकेदारी और जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है। पुलिस ने कमरे में बैठी पांच युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन वे बहाना बनाती रहीं। पकड़ी गई युवतियों में दो दिल्ली, दो ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर और एक काठगोदाम की रहने वाली हैं। एक नाबालिग बताई जा रही है। सीओ का कहना है कि युवतियों का शुक्रवार को अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराया जाएगा। एसएसआई मंगल सिंह ने बताया कि इस मामले में देह व्यापार अधिनियम की धारा 3,4,5,6,8 के तहत मुकदमा दर्ज कर देवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हाइडिल गेट छापे में पकड़ी गई एक युवती स्पा सेंटर 19 में भी आई थी। सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी सेंटर में पुलिस आई थी
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के आसपास रहने वाले दुकानदारों का कहना था कि दो दिन पहले भी पुलिस इसी स्पा सेंटर में आई थी। उस समय दो युवतियां भागकर छिप गई थी। कुछ देर रहने के बाद पुलिस चली गई। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक आठ स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
हल्द्वानी। पुलिस ने दो जुलाई को हाइडिल गेट स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर नौ युवतियों को मुक्त कराया था। इस मामले में स्पा सेंटर के प्रबंधक और एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके पहले पुलिस ने अभियान चलाकर छह स्पॉ सेंटरों का निरीक्षण किया था। सभी छह सेंटर के प्रबंधकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया था। अब तक पुलिस आठ स्पा सेंटरों में छापा मारकर कार्यवाही कर चुकी है।
स्पा सेंटर की संचालिकाएं पुलिस की पकड़ से दूर
हल्द्वानी। हाल में स्पा सेंटर में गिरफ्तार प्रबंधक सहित दो आरोपी जेल भेजे गए, लेकिन घटना के तीन दिन बाद संचालिकाएं नहीं पकड़ी गई। सवाल उठता है कि यदि युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार हुआ तो युवती को किस आधार पर छोड़ा गया।

तीन जुलाई की शाम पुलिस ने हाइडिल गेट स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर बेसमेंट से नौ युवतियों को बरामद किया था। पुलिस का कहना था कि छापे के दौरान एक युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। छापे के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्पा सेंटर के प्रबंधक तापस दास और ग्राहक आशीष उनियाल को गिरफ्तार कर लिया। तापस मूल रूप से पश्चिम बंगाल का नदिया जिले के वरुणपारा और आशीष बसंत बिहार न्यू टिहरी का निवासी है। दोनों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मुकदमे की विवेचना एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार कर रहे हैं। इस मामले में स्पा सेंटर की संचालिकाएं अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आई हैं। दोनों दिल्ली की मूल निवासी हैं, लेकिन स्पा संचालित करने के लिए दोनों काठगोदाम क्षेत्र में रहती थी। मामले में पुलिस की जांच पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया तो वहां मौजूद युवती क्यों छोड़ी गई। दोनों का मेडिकल मुआयना कर कार्रवाई क्यों नहीं की। इस बारे में सीओ शांतनु पाराशर का कहना था कि युवतियां स्पा सेंटर में प्रबंधक से पैसे की मांग कर रही थीं। सभी को सेंटर से पुुलिस ने मुक्त कराया था। पुलिस मुकदमे की जांच कर रही है। साक्ष्यों के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed