{"_id":"69f500444e29bbe55505de57","slug":"six-hours-of-power-failure-in-gaulapar-20000-people-were-affected-haldwani-news-c-337-1-hld1039-132587-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौलापार में छह घंटे बिजली गुल, 20 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौलापार में छह घंटे बिजली गुल, 20 हजार लोग परेशान
Sat, 02 May 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 02 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के गांवों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली ठप रही। इससे 20 हजार की आबादी को छह घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
यूपीसीएल टाउन डिविजन की ओर से गौलापुल काठगोदाम से अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण के लिए बिजली लाइनों की शिफ्टिंग शुरू कर दी है। इसके लिए शटडाउन शेड्यूल जारी कर काम किया गया।
आपूर्ति बाधित होने से गौलापार बिजलीघर के नलकूप, दानीबंगर, कालीचौड़, स्टेडियम, एसटीपी फीडर और रानीबाग सब स्टेशन का गायत्रीनगर फीडर बंद रहा। गौलापार के 30 से अधिक गांवों में लोग बिजली संकट से जूझे।
विज्ञापन
--
दमुवाढूंगा और दानीबंगर में रात एक बजे आई बिजली
बृहस्पतिवार शाम आंधी-बारिश के बाद बिजली बहाल करने में ऊर्जा निगम के पसीने छूट गए। दमुवाढूंगा और दानीबंगर क्षेत्र में गुल हुई बिजली रात एक बजे बाद आई। घंटों बिजली ठप होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
--
आंधी के बीच क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को देर रात तक दुरुस्त किया गया। कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। - एसके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल