{"_id":"596d27704f1c1b16098b4763","slug":"six-doctors-told-sushila-tiwari-hospital-bye-bye","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल को कहा बाय-बाय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल को कहा बाय-बाय
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Tue, 18 Jul 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा होने वाला है। विभिन्न विभागों के छह डॉक्टरों ने अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराया है। कई अन्य के भी अस्पताल छोड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल में अव्यवस्था के लिए अधिक जाना जाता है। अब डॉक्टरों की कमी मरीजों को फिर भारी पड़ने वाली है। एक विभाग की विभागाध्यक्ष की मनमानी से परेशान होकर न्यूरो सर्जन डॉ. दीपक पंवार ने एसटीएच छोड़ दिया था।
विज्ञापन
अब एनस्थीसिया विभाग से डॉ. सुब्रत विश्वास, डॉ. विक्रम जीत दास, मेडिसिन विभाग में डॉ. अभिषेक गुप्ता, आर्थोपेडिक से डॉ. विनीत, फारेंसिक से डॉ. चरक, कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ. अनुपमा आर्या संविदा पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
इन डॉक्टरों ने अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं कराया है। लगभग तीन महीने पहले एनस्थीसिया विभाग से दो सीनियर रेजीडेंट भी छोड़कर गए थे। कम्यूनिटी मेडिसिन, फिजियोलाजी और साइकेटरी विभाग समेत अन्य विभाग से अभी और डॉक्टरों के छोड़कर जाने की बात कही जा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों को नियमित नहीं किया जा रहा है। साथ ही समयबद्ध पदोन्नति नहीं हो रही है। सर्विस के नियम भी अभी तक नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि कई डॉक्टरों ने दूसरे संस्थानों में आवेदन कर रखा है वे भी छोड़कर जा सकते हैैं।