फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six accused of Banbhulpura violence shifted to other jails over dispute in jail

Haldwani: बनभूलपुरा हिंसा के छह आरोपी अल्मोड़ा और हरिद्वार जेल में शिफ्ट, IG जेल ने की कार्रवाई; जानें मामला

Tue, 20 Aug 2024 09:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 09:29 AM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के छह आरोपियों को उप कारागार हल्द्वानी से हरिद्वार और अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी पर जेल में विवाद करने का आरोप था।

विज्ञापन
Six accused of Banbhulpura violence shifted to other jails over dispute in jail
उप कारागार हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उप कारागार हल्द्वानी से हल्द्वानी हिंसा के छह आरोपियों को हरिद्वार और अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी पर जेल में विवाद करने का आरोप था। जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर आईजी जेल ने यह कार्रवाई की है।

बनभूलपुरा हिंसा और अन्य मामले के आरोपी हल्द्वानी उपकारागार में एक ही बैरक में मौजूद थे। 26 जुलाई को एक बुजुर्ग बंदी ने हिंसा के आरोपी से उसके पसीने से दुर्गंध आने की बात कही थी। इस पर दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई थी। वहीं 29 जुलाई को जेल परिसर में दाढ़ी बनवाने को लेकर हुए विवाद को हिंसा मामले के आरोपियों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। इन लोगों ने अपने मिलने आने वाले लोगों के माध्यम से झूठी बातें बाहर फैला दी।

विज्ञापन

इसके बाद धर्म गुरुओं ने जेल में आकर जेल अधीक्षक से मुलाकात की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में मामला झूठा निकला। उधर खबर प्रकाशित होने के बाद जेल मुख्यालय ने मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की। वहीं खुफिया एजेंसियों और पुलिस की जांच रिपोर्ट शासन भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आईजी जेल के आदेश पर शादाब, सुलेमान और जावेद को हरिद्वार जेल और रिजवान, समीर और सलमान को अल्मोड़ा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि आईजी जेल विमला गुंज्याल के निर्देश पर विवाद में शामिल सभी छह आरोपियों को सोमवार सुबह दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है।

समय से जानकारी नहीं देने पर बंदीरक्षक का भी स्थानांतरण
बंदीरक्षक प्रमोद चंद पर आरोप थे कि उसने समय से उच्चाधिकारियों को विवाद की जानकारी नहीं दी। इस मामले में आईजी जेल ने रिपोर्ट मांगी थी। जांच में बंदीरक्षक ने अपनी गलती मानी है। आईजी जेल ने बंदीरक्षक प्रमोद का स्थानांतरण पौड़ी जेल में कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed