फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Situation. Nainital. normal. tourists. should. come.

नैनीताल के हालात सामान्य, पर्यटक आएं सरकार व कारोबारी स्वागत के लिए हैं तैयार : भट्ट

Tue, 06 May 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Situation. Nainital. normal. tourists. should. come.
नैनीताल। राज्य अतिथि गृह में सोमवार को सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। कहा कि मामले में पुलिस व प्रशासन अपना कार्य कर रहा है। वह स्वयं भी घटना के बाद से अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों का आह्वान किया कि वह यहां घूमने आएं। नैनीताल पूरी तरह शांत, सुरक्षित है।
विज्ञापन

सांसद भट्ट ने कहा कि बालिका के साथ ही घटना के बाद आक्रोशित जनता के भावावेश में विरोध से आंशिक हालात भी बिगड़े, लेकिन दो रोज बाद ही हालात सामान्य हो गए जो यहां के सौहार्द्र का प्रमाण है, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और होटलों की बुकिंग कैंसिल हो रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि होटल व्यवसायियों से पता चला कि मई और जून तक की अग्रिम बुकिंग रद्द होने से पीक सीजन के पर्यटन पर सवालिया निशान लग गया है। सांसद ने कहा कि नैनीताल के नैसर्गिक पहाड़, पर्यटन स्थल, शुद्ध हवा समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी समेत पर्यटन कारोबारी आपके स्वागत के लिए तैयार हैं। यहां आएं, आपकी सुरक्षा की गारंटी सरकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने यहां के बहुप्रतीक्षित 96 करोड़ रुपये के एसटीपी प्लांट, बलियानाला सुरक्षा, ठंडी सड़क सुरक्षा कार्य, चौराहे चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण समेत सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य भी गिनाए। अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान के सवाल पर सांसद बोले जो अवैध रूप से काबिज हैं वह सरकार की संपत्ति है। ऐसे लोगों के खिलाफ देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर तक हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed