Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sitting on a scaffolding, preparations are underway to tranquilize the tiger.

Nainital News: मचान पर बैठकर बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी

Fri, 27 Feb 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sitting on a scaffolding, preparations are underway to tranquilize the tiger.
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के तोलिया बीट में बुधवार की सुबह बाघ ने पनियाली की कमला देवी को निवाला बना लिया। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने देर शाम जमकर हंगामा किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को महकमे की टीम पूरी तैयारी के साथ जंगल में उतर गई। घटनास्थल के पास ही एक पेड़ पर मचान बनाकर बाघ को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए रात आठ बजे चिकित्सक को बैठाया गया है।
विज्ञापन

12 फरवरी को गंगा देवी पर हुए बाघ के हमले को विभाग ने हल्के में लिया था। 13 दिन बाद जब बुधवार को बाघ ने पूर्व की जगह से महज दो किलोमीटर दूर कमला देवी को निवाला बनाया तो ग्रामीणों ने वन्यजीव को आदमखोर घोषित करने की मांग कर देर शाम तक हंगामा किया। ग्रामीणों के दबाव के बाद विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई। घटना स्थल के आसपास के एरिया को चिह्नित करते हुए दो जगह पर पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही घटना स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर सुरक्षित जगह तलाशते हुए वहां मचान बनाया। देर शाम को मचान को तैयार हो गया तो वहां विभागीय चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा को ट्रैंक्यूलाइज उपकरणों के साथ बैठा दिया है। उनके साथ वन विभाग टीम भी है। टीम पूरी रात बाघ के गतिविधि पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed