{"_id":"6abd64bc88ffdc81960ba26a","slug":"sit-in-protest-held-at-the-tehsil-complex-seeking-protection-from-the-kosi-river-nainital-news-c-418-1-ntl1004-10694-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोसी से सुरक्षा के लिए तहसील परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोसी से सुरक्षा के लिए तहसील परिसर में दिया धरना
Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कोसी नदी से भरतपुरी, पंपापुरी, कौशल्यापुरी में भू-कटाव रोकने के लिए भरतपुरी के सभासद राहुल रावत के नेतृत्व में बुधवार को लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार मनीषा मारकाना को ज्ञापन दिया। कहा कि कोसी नदी का प्रवाह आबादी क्षेत्र की ओर हो गया है। उन्होंने इसे रोकने के लिए नदी में चैनलाइजेशन और बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। इस दौरान एसपी जुयाल, संजय नौटियाल, पूरन सिंह, लक्ष्मी रावत, अनिल तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, खीम सिंह मेहरा, मोहिनी देवी आदि मौजूद रहीं।
नैनीझील में दोपहर एक बजे तक बंद रहा नौकायन
नैनीताल। नाव मालिक एवं चालक संगठन की ओर से बुधवार को नैनीझील में दोपहर एक बजे तक नौकायन बंद रहा। इसके चलते पर्यटक झील के किनारे खड़ी नाव में फोटो खिंचवा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों की ओर से यहां बुकिंग काउंटर में नौकायन बंद करने की सूचना भी चस्पा की गई थी। इस पर शहर के मल्लीताल बोट स्टैंड, तल्लीताल बोट स्टैंड, क्वालिटी, अलका होटल, पंप हाउस, रिंक हॉल समेत सभी स्टैंड बंद रहे। मल्लीताल काउंटर में कार्यरत कर्मी संजय नेगी (38) की मौत के चलते संचालन बंद किया गया। अधिकांश नौका चालकों ने समीपवर्ती घाट जाकर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।