फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SIR: MLAs open a front against the opposition.

एसआईआर : विधायकों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 14 Oct 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 14 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
SIR: MLAs open a front against the opposition.
भीमताल। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर भाजपा विधायकों ने कांग्रेस विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को भीमताल, रामनगर और लालकुआं में भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर एसआईआर के नाम पर जनता को गुमराह करने, चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगाने और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में कहा कि कांग्रेस एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह कर देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल कर देश और उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है इसलिए वह अपनी हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ रही है। इस दौरान पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, नितेश बिष्ट, कमलेश रावत, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप बोहरा, पंकज उप्रेती और गौतम मटियाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस देशभर में हाशिये पर पहुंच चुकी: भगत
भीमताल। कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहरा रही है।भगत ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों से जुड़े कुछ लोगों को विदेशों से फंडिंग मिल रही है और उनके माध्यम से अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खीमा शर्मा, नितिन राणा और प्रदीप पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू के समय से हो रही मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया: बिष्ट
रामनगर। भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी की बयानबाजी को निंदनीय बताते हुए कहा कि भाजपा इस तरह की टिप्पणियों का विरोध करती है। बिष्ट ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया नई नहीं है, बल्कि जवाहरलाल नेहरू के समय से चली आ रही है। वहां जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, नगराध्यक्ष भूपेंद्र खाती, बलदेव रावत, घनश्याम शर्मा और मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।


डोभाल उत्तराखंड के गौरव के प्रतीक: डॉ. बिष्ट
लालकुआं। भाजपा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि डोभाल ने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और वह उत्तराखंड के गौरव एवं स्वाभिमान के प्रतीक हैं। डॉ. बिष्ट ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति बयान देते समय मर्यादा और संयम बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed