नई चिकित्सा पद्धति ने दांतों का इलाज किया सरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से नगर के बलरामपुर कंपाउंड में चल रही 39वीं यूपी स्टेट डेंटल कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई। वक्ताओं ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आई तकनीकों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि सेंट जोजफ कॉलेज के प्रधानाचार्य पीटर इमैन्यूएल ने कहा कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जो नई तकनीकियां आई हैं, वह इस कार्यशाला के माध्यम से आसानी से समझी जा सकती हैं। कार्यशाला के दूसरे सत्र में यूपी स्टेट डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर वाराणसी के डॉ. मनोज श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। तय किया गया कि अगले वर्ष की कार्यशाला आगरा में होगी।
कार्यशाला के तकनीकी सत्र को बनारस के डॉ. टीपी चतुर्वेदी, मेरठ के डॉ. निखिल श्रीवास्तव, मुंबई के डॉ. मयूर कौशिक, डॉ. मयूर छावड़ा, डॉ. सागर अमी चंदानी, लखनऊ के डॉ. प्रवीण कुमार राय, दिल्ली के डॉ. निखिल बहगुणा व नोएडा के डॉ. पवन गुप्ता ने संबोधित किया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बरेली की डॉ. कनिका यादव विजेता रहीं।
शोध पत्र प्रस्तुतीकरण में डॉ. जाह्नवी यादव सराही गईं। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों ने पंच बायोप्सी, डेंटल इम्प्लांट सहित कई अत्याधुनिक दंत चिकित्सा प्रविधियों की जानकारी भी दी। कार्यशाला में आईडीए की बरेली यूनिट के अध्यक्ष डॉ. नितिन गुप्ता, सचिव डॉ. राहुल बोरा, डॉ. धीरज प्रकाश, डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अमरजीत गुलेरी, डॉ. एसके कथरिया, डॉ. एके गोयल, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. अनिल चंद्रा, डॉ. दिनेश राय, डॉ. नेहा साह सहित यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड के दंत चिकित्सक भी मौजूद रहे।