फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Silt stopped the city's water supply

सिल्ट ने रोकी शहर की जलापूर्ति

Tue, 19 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 19 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Silt stopped the city's water supply
गौला - फोटो : अमर उजाला
बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी वहीं पेयजल की समस्या बढ़ा दी। फिल्टर प्लांट में गंदा पानी आने और दो घंटे फिल्टर प्लांट को पानी न मिलने के कारण शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी। गौला का जलस्तर बढ़ने से जल संस्थान के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर से पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई थी। शाम को पौने घंटे हल्द्वानी में भी झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के कारण गौला का जलस्तर 85 क्यूसेक से बढ़कर 474 क्यूसेक हो गया। गौला का जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार तड़के फिल्टर प्लांट में सिल्ट आने लग गई। सिल्ट आने के कारण फिल्टर प्लांट को दो बार साफ कराना पड़ा। लगभग सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक दो घंटे सिंचाई विभाग ने फिल्टर प्लांट की आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन


आपूर्ति बंद होने के कारण लाइनें रिचार्ज नहीं हो पाई। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार सुबह जलापूर्ति की गई थी मगर शाम को आपूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह शहर में जलापूर्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

============

निर्माण बंद नहीं किया तो काट देंगे पेयजल कनेक्शन
हल्द्वानी। निर्माण कार्य पर जिलाधिकारी दीपक रावत के आदेश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि निर्माण कार्य रोक दें अन्यथा पकड़े जाने पर पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। उन्होंने मुख्य लाइन में मोटर (टुल्लू पंप) लगाकर पानी खिंचने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने के आदेश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए हैं। रावत ने ऐसे उपभोक्ताओं की मोटर जब्त करने के साथ ही अर्थदंड लगाने को कहा है। दूसरी ओर जिलाधिकारी को ब्लाक क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति और लीकेज की लगभग 10 से अधिक शिकायतें मिली हैं। उन्होंने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय को लीकेज ठीक कराने के साथ ही साफ और स्वच्छ पानी की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed