फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Significant contribution to nation building military school: Dr. Paul

राष्ट्र निर्माण में सैनिक स्कूल का योगदान अहम : डॉ. पॉल

Sun, 29 May 2016 01:38 AM IST
भवाली (नैनीताल)।
भवाली (नैनीताल)। Updated Sun, 29 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Significant contribution to nation building military school: Dr. Paul
सैनिक स्कूल में राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पॉल ने कहा है कि समाज और राष्ट्र निर्माण में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में तराशे गए युवा रक्षा सेवाओं समेत समाज के अलग अलग क्षेत्रों में प्रेरक नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब विद्यालय के बीते पांच दशकों में विद्यार्थियों को दी गई श्रेष्ठ शिक्षा का ही परिणाम है।
विज्ञापन


राज्यपाल डॉ. पॉल सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के स्वर्ण जयंती समारोह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का है। शिक्षा में इसका समावेश होना चाहिए। राज्यपाल ने व्यक्ति के संतुलित विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ ज्ञान, कौशल, शालीनता, प्यार और मूल्यों के समावेश को जरूरी बताया।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन रोहित द्विवेदी ने मुख्य अतिथि समेत समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट, उपलब्धियां और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात छात्रों ने खुखरी नृत्य, रस्सा कस्सी, मास पीटी और जिमनॉस्ट समेत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। भूतपूर्व सुबेदार मेजर उमेद सिंह के नेतृत्व में संचालित विद्यालय बैंड की भी खासी सराहना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रितेश सिंह, अमन कुमार और विवेक पाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण जयंती दौड़ के वरिष्ठ वर्ग की चार गुणा दो सौ मीटर दौड़ में केसरी, कुमाऊं और गढ़वाल सदन पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

कनिष्ठ वर्ग में रितेश सिंह, मध्यम वर्ग में प्रमोद कुमार और वरिष्ठ वर्ग में मनीष कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। एथलेटिक्स चैंपियन ट्राफी केसरी सदन को दी गई। संदीप कोरंगा को सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप में चुनते हुए गवर्नर्स ट्राफी प्रदान की गई। काक हाउस ट्राफी गढ़वाल सदन को मिली।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य द्विवेदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार जताया। इस मौके पर वाइस एडमिरल हरीश चंद्र सिंह बिष्ट, विधायक ललित फर्सवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, आयुक्त एएस नयाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी यशवंत सिंह, क्रीड़ा प्रभारी आरके पांडे व डा. जेएस बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे।


पैरा कमांडो के करतब देखने उमड़ी भीड़
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान भारतीय वायु सेना के एमआई 17 हेलीकाप्टर से पैरा कमांडो द्वारा किया गया पैरा जंप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। आर्मी के यह 12 पैरा कमांडो एमआई 17 से रस्सी के सराहे एक के बाद एक जमीन पर उतरे। लगभग बीस मिनट तक चले कतरब भरे इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दूसरी ओर सुबेदार उमेद सिंह के निर्देशन में स्कूल के बैंड द्वारा प्रस्तुत कुमाऊंनी गीतों की धुनों को भी लोगों ने खूब पसंद किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed